Tata Tech IPO : 20 साल के बाद Tata कंपनी कोई आईपीओ ला रही हैं, पैसे छापने का मौका हैं।

नमस्कार दोस्तों, टाटा ग्रुप को तो आप सभी लोग भलीभाँति जानते ही होंगे। टाटा ग्रुप (Tata Groups) करीब 20 सालो के बाद शेयर बाजार में नए आईपीओ ले कर आ रही हैं। टाटा ग्रुप अपनी सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies) का आईपीओ लाने वाली है।

Tata Technologies IPO Draft

टाटा समूह की कंपनी टाटा मोटर्स अपनी सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी का आईपीओ शेयर बाजार में उतारने जा रही हैं। टाटा समूह के इस आईपीओ के लिए निवेशकों के बीच काफी उत्सुकता नजर आ रही हैं। टाटा समूह ने अपनी सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी के IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर मार्च 2023 में सबमिट किए थे।

कंपनी ने 3 अक्टूबर 2023 SEBI को टाटा टेक्नोलॉजी आईपीओ के DRHP के लिए एडेंडम सबमिट किया है। Tata Technologies ने IPO प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए जेएम फाइनेंशियल, सिटी और BofA सिक्योरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। आईपीओ इश्यू के लिए रजिस्ट्रार लिंक इन टाइम को नियुक्त किया है।

टाटा टेक्नोलॉजी के आईपीओ में लगभग कुल 9.75 करोड़ शेयर बिक्री के लिए प्रस्तावित रहेंगे। टाटा टेक्नोलॉजी के शेयर की फेस वैल्यू ₹2 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किए हैं।

𝐓𝐚𝐭𝐚 𝐌𝐨𝐭o𝐫𝐬  वालो के लिए Tata Technologies free?

ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। Tata Technologies के आईपीओ में टाटा मोटर्स के शेयरधारकों के लिए 10% हिस्सा रिजर्व किए गए हैं। इस रिजर्व हिस्से में वही लोग आवेदन कर पाएंगे जिनके पास टाटा मोटर्स के शेयर मौजूद हैं। इस रिजर्व कोटे में प्रति व्यक्ति सिर्फ दो लाख रुपए तक का ही निवेश किया जा सकेगा।

अगर आपके पास टाटा मोटर्स के शेयर हैं, तो आपके पास टाटा टेक्नोलॉजी के आईपीओ में आवेदन करने के 2 विकल्प उपलब्ध होंगे। एक आवेदन मुख्य रूप से कर सकेंगे और दूसरा आवेदन टाटा मोटर्स शेयर धारकों के रिजर्व कोटे में भी कर पाएंगे।

Narendra Mewada
Narendra Mewada

Narendra Mewada पेशे से एक Banker होने के साथ साथ Stock और Mutual Fund में एक Passionate निवेशक, साथ ही Finance Niche Content Writer। पिछले कुछ समय से मैं लोगों को Financially Independent बनने के लिए अपने हिंदी और सरल भाषा में ब्लॉग लिखकर प्रेरित कर रहा हूं।

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply

      Hindi Paisa
      Logo