सेंसेक्स क्या है? सेंसेक्स कैसे काम करता है?

जैसे कि आप सब जानते हैं सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का एक इंडेक्स फण्ड है, जिसमे भारत की 30  बड़ी कम्पनिया शामिल है। आप भी सेंसेक्स के बारे में जानना चाहते हो तो इस आर्टिकल द्वारा जानेंगे की सेंसेक्स क्या है, कैसे काम करता, सेंसेक्स बढ़ने से क्या हैं। 

सेंसेक्स क्या है? What is Sensex?

सेंसेक्स भारत के Stock Market का सूचांक (indicator) है जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का एक इंडेक्स फण्ड है। जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टेड कम्पनियों के शेयर्स के भाव में होने बाले उतार-चढ़ाव को बताता है। Sensex को दो सब्दो से मिलकर बनाया गया है, Sensitivity + Index सेंसेक्स को भारत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के द्वारा संचालित किया जाता है। अभी के समय में सेंसेक्स वैल्यू 59.900 पर चल रही है। भारत में 2 इंडेक्स शामिल पहला सेंसेक्स और दूसरा निफ़्टी। 

निफ़्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एक इंडेक्स फण्ड जिसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संचालित किया है। सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का एक इंडेक्स फण्ड जिसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संचालित किया है। सेंसेक्स इंडेक्स फण्ड में भारत की 30 प्रमुख कम्पनिया शामिल है। इस इंडेक्स में लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक्स को सबसे ज्यादा खरीदा और बेचा जाता है। सेंसेक्स को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा 1978-79 में लाया गया था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 5000+ कम्पनिया शामिल है। इनमे से टॉप 30 कंपनियों को चुना गया है। 

सेंसेक्स कैसे काम करता है? How Sensex Works? 

सेंसेक्स का मुख्य काम बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड 30 टॉप कंपनियों के बारे में सुचना देना होता है। सेंसेक्स इंडेक्स के द्वारा ये पता लगाया जाता है की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज स्टॉक मार्किट में कैसा परफॉर्म कर रहा है। 

सेंसेक्स इंडेक्स में जितनी भी कंपनी लिस्टेड है अगर उन कपनियों में अच्छा फायदा हो रहा है तो सेंसेक्स के दाम में भी अच्छा फायदा होता है और सेंसेक्स की प्राइस भी बढ़ जाती है। 

अगर उन कंपनियों नुकसान हो रहा है तो सेंसेक्स को भी नुकसान होता है। और सेंसेक्स की प्राइस भी कम हो जाती है। सेंसेक्स इंडेक्स में लिस्टेड कंपनी अच्छा परफॉर्म करती है तो उससे देश की अर्थव्यवस्था (Economy) पर सकारात्मक (Positive) असर पड़ता है। सेंसेक्स इंडेक्स की कम्पनिया सबसे बड़ी और सबसे हाई लिक्विडिटी बाली कंपनी है। 

सेंसेक्स की गणना कैसे की जाती है? How is Sensex calculated?

सेंसेक्स की गणना के लिए सबसे पहले सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनी की मार्किट कैपिटलाइजेशन (Market Capitalization) को निकला जाता है। मार्किट कैपिटलाइजेशन निकलने के लिए कंपनी के कुल शेयर को उस कंपनी के एक शेयर की कीमत के साथ गुना कर दिया जाता है। 

कंपनी की मार्किट कैपिटलाइजेशन निकालने के बाद फ्री फ्लोट मार्किट कैपिटलाइजेशन निकला जाता है। फ्री फ्लोट मार्किट कैपिटलाइजेशन में उन शेयर को हटाया जाता जो शेयर सरकार या कंपनी के प्रमोटर के पास होते है। 

एक कंपनी में कई प्रकार के निवेशक होते है, जिनमे से तो कुछ कम्पनी के ही शेयर होल्डर होते है जिन्हे खरीद और बेच नहीं पाते है यानी की उन शेयर्स की ट्रेडिंग नहीं कर पाते है।

सेंसेक्स इतना महत्वपूर्ण क्यों है? Why is Sensex so important?

सेंसेक्स भारतीय स्टॉक मार्किट की एक पहचान है जो सुचना के तोर पर काम करता है सेंसेक्स मार्किट के स्तर को बताता है। सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड 30 बड़ी कम्पनियो के प्रदर्शन को देखना का उपाय है। स्टॉक मार्किट के प्रदर्शन को मापने के लिए सेंसेक्स को हर दिन अपडेट किया जाता है। 

सेंसेक्स महत्वपूर्ण है क्योकि भारतीय अर्थव्यवस्ता को सेंसेक्स ही दर्शाता है। इसका उपयोग बेंचमार्क के लिए भी किया जाता है जिसके द्वारा अन्य कंपनियों के स्टॉक्स के प्रदर्शन को मापने के लिए उपयोग किया जाते है। 

FAQ- Sensex in Hindi 

सेंसेक्स और निफ़्टी क्या अंतर है?

सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का एक इंडेक्स फण्ड है, जिसमे भारत की 30 बड़ी कम्पनिया शामिल है। और इसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संचालित किया जाता है, और निफ़्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एक इंडेक्स फण्ड है, जिसमे भारत की 50 बड़ी कम्पनिया शामिल है। और इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संचालित किया है। 

सेंसेक्स के शेयर कैसे खरीदें?

सेंसेक्स के शेयर खरीदेने के लिए सेंसेक्स के अन्तर्गत आने बाली 30 कंपनियों में से किसी भी कंपनी के शेयर खरीदने पड़ेंगे क्योंकि सेंसेक्स एक इंडेक्स है कोई स्टॉक नहीं। 

सेंसेक्स कैसे घटता और बढ़ता है?

सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में होने बाले उतार चढ़ाव के कारन सेंसेक्स घटता और बढ़ता रहता है?

निफ्टी में कितनी कंपनी लिस्टेड है। 

निफ्टी में देश की कुल 50 कंपनियों को इंडेक्स किया जाता है। इन कंपनियों का चुनाव देश के 12 अलग अलग सेक्टर से किया जाता है। निफ्टी शब्द नेशनल और 50 से मिलकर बना है। निफ्टी को निफ्टी 50 के नाम से भी जाना जाता है।

Satyam Nagar
Satyam Nagar

It's Satyam Nagar. Stock, investment, and banking are my areas of expertise. In addition to investing in stocks, I also write about finance. I have completed my study with B.COM, and I'm currently employed as a professional content analyst and writer across various platforms.

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply

      Hindi Paisa
      Logo