DMart Q4 Result : राधाकिशन दमानी की कंपनी को हुआ बंपर मुनाफा!

नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सबको पता ही है अभी बाजार में कंपनियों के अंतिम तिमाही के परिणाम घोषित किए जा रहा हैं। आज भी हम बात करने वाले एक और धमाकेदार कंपनी के जनवरी मार्च 2023 तिमाही के परिणाम के बारे में, Dmart का नाम तो सब ने सुना ही होगा। आज के इस लेख में हम चर्चा करेंगे Dmart के साल की आखिरी तिमाही में नंबर कैसे रहे? साथ ही हम जानेंगे साल दर साल पर कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है? Dmart को भविष्य के लिए जारी रखना चाहिए या निकाल देना चाहिए? आपके इन सब प्रश्नों के उत्तर आपको इस लेख में मिल जायेंगे!

DMART

Dmart एक सुपरमार्केट हैं, जहां ग्राहक को एक ही छत के नीचे व्यक्तिगत और घरेलू उत्पाद मिल जाते हैं। डीमार्ट स्टोर में हम कपड़े, बर्तन, सौंदर्य उत्पाद, बिस्तर, भोजन सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे घरेलू और व्यक्तिगत उत्पाद मिल जाते हैं। Dmart में ग्राहक को लगभग उसकी जरूरत के हर सामग्री मिल जाती है, वो भी आकर्षक मूल्य पर।

साल 2002 में  पवई में Dmart का पहले स्टोर की शुरुआत की गई थी। डी मार्ट सुपर मार्केट की स्थापना श्री राधाकिशन दमानी और उनके परिवार के द्वारा की गई है। Dmart एक सुपरमार्केट चेन बन गया है, जो लगातार देश के हर हिस्से में अपनी स्टोर लॉन्च किए जा रहा हैं। Avenue Supermarts Ltd. (ASL) के द्वारा ही डिमार्ट स्टोर की सुपरमार्केट चैन का संचालन किया जा रहा है। 

Avenue Supermarts Ltd. (ASL) के पास ही डिमार्ट स्टोर की स्वामित्व है, कंपनी का मुख्यालय मुंबई में हैं। इस की स्थापना श्री राधाकिशन दमानी जी द्वारा ही की गई है। श्री राधाकिशन दमानी जी हमारे देश के जाने माने बिजनेसमैन तो हैं ही साथ ही ये भारतीय शेयर बाजार में एक चतुर निदेशक के रूप में भी जाने जाते हैं। Dmart की सराहना की जाती हैं, क्योंकि ग्राहक को उसकी तमाम जरूरत की वस्तुएं एक ही जगह वो भी अच्छे मूल्य पर मिल जाती हैं।

Dmart share price: Dmart ने अपने शेयर निवेशकों को बहुत ही बढ़िया रिटर्न दिया हैं। कंपनी शेयर बाजार में बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। Dmart कंपनी ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों की राशि दोगुनी से भी ज्यादा कर दी है। अगर आप Dmart शेयर का पिछले पांच साल का चार्ट देखेंगे तो आपको भलीभाती समझ आ जायेगा।

DMART के Q4 के परिणाम की प्रमुख बातें

  • डीमार्ट का जनवरी मार्च 2023 तिमाही में कुल राजस्व ₹10627.18 करोड़ रुपए है जो पिछले साल की अंतिम तिमाही के मुकाबले 20.50% अधिक है!
  • Dmart का जनवरी मार्च 2023 तिमाही में कुल खर्च ₹10,002.21 करोड़ रुपए हैं, यहां पर कंपनी पिछले तिमाही के मुकाबले अपने खर्चों पर नियंत्रण करती नजर आई हैं। 
  • Dmart शेयर के EPS में मार्च 2023 पर पिछले के मुकाबले 59.36% की बढ़ोतरी देखी गई।
  • Dmart का साल 2022-23 में ₹2,373.34 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है जो पिछले वर्ष तक ₹1,492.40 करोड़ रुपए था।
  • Dmart ने जनवरी मार्च 2023 तिमाही में कुल ₹461.98 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है ।

Dmart की शुद्ध आय

Dmart स्टोर साल दर साल अपना व्यापार बढ़ता ही जा रहा जो कि हम कंपनी की आय में हुई बढ़ोतरी से साफ देख सकते हैं। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में  ₹2,373.34 करोड़ रुपए की शुद्ध आय अर्जित की है।

महानगर गैस लिमिटेड की शुद्ध आय पिछले साल के मुकाबले निम्न हैं:-

मार्च 2022 तिमाही परमार्च 2023 तिमाही परवृद्धि दर
426.35 करोड़ रुपये461.98 करोड़ रुपये8.35%

Dmart की शुद्ध आय पिछली तिमाही के मुकाबले निम्न हैं:

दिसंबर 2022मार्च 2023तिमाही पर वृद्धि
587.32426.35-21.34%

डी मार्ट कंपनी की मार्च 2023 तिमाही पर दिसंबर तिमाही के मुकाबले शुद्ध आय में 21.34% की गिरावट हुई हैं, क्योंकि अक्टूबर-दिसम्बर 2022 तिमाही में दिवाली फेस्टिवल सीजन रहता जिस वजह इस तिमाही में शुद्ध आय इतनी अच्छी रही थी।

Dmart शेयर लाभांश (Dividend) 

जनवरी मार्च 2023 तिमाही में डीमार्ट कंपनी ने अपने शेयर होल्डर्स को कोई भी लाभांश (Dividend) देने की घोषणा नहीं की हैं।

Dmart स्टोर नेटवर्क 

Dmart एक वन-स्टॉप सुपर मार्केट चैन हैं, जो आज भारत में 10 से ज्यादा राज्यों में मौजूद हैं! वर्तमान में Dmart स्टोर की संख्या 324 हो गई है।

FAQ- D Mart Q4 result 

जनवरी मार्च 2023 तिमाही में Dmart को कितना मुनाफा हुआ?

DMART स्टोर का परिणाम बहुत बढ़िया रहा है, कंपनी इस तिमाही में ₹461.98 करोड़ रुपए रहा है। 

Dmart का सीईओ कौन है?

इग्नाटियस नविल नोरोन्हा Dmart के सीईओ हैं।

Q4FY2023 में Dmart ने कितना लाभांश (Dividend) देने की घोषणा की?

Dmart ने अपने शेयर होल्डर्स को कोई भी शेयर डिविडेंड देने की घोषणा नहीं की हैं।

Narendra Mewada
Narendra Mewada

Narendra Mewada पेशे से एक Banker होने के साथ साथ Stock और Mutual Fund में एक Passionate निवेशक, साथ ही Finance Niche Content Writer। पिछले कुछ समय से मैं लोगों को Financially Independent बनने के लिए अपने हिंदी और सरल भाषा में ब्लॉग लिखकर प्रेरित कर रहा हूं।

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply

      Hindi Paisa
      Logo