ऑप्शन चैन एनालिसिस कैसे करें?

स्टॉक ट्रेडर्स के बीच ऑप्शन चैन एनालिसिस एक बहुत लोकप्रिय टूल है, और यह स्टॉक्स ट्रेडिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। ट्रेडिंग रणनीतियां बनाने के लिए ये ऑप्शन उपयोगी हो सकते हैं। ऑप्शन चैन एनालिसिस हर किसी के लिए आसान नहीं है, क्योंकि NSE पर सैकड़ों कॉन्ट्रैक्ट्स उपलब्ध हैं। प्रत्येक कॉन्ट्रैक्ट्स की रिव्यु करना कठिन हो सकता है। ऐसे समय में, ऑप्शन चैन एनालिसिस बहुत मददगार हो सकता है। यदि आप ऑप्शंस ट्रेडिंग में शुरुआत कर रहे हैं तो आपको ऑप्शन चैन एनालिसिस (Option Chain Analysis) सीखना बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल द्वारा जानेंगे की ऑप्शन चैन क्या है? ऑप्शन चैन एनालिसिस कैसे करें?

ऑप्शन चैन क्या है? 

ऑप्शन चैन एक चार्ट है जो विभिन्न स्ट्राइक प्राइस के कॉल (Call) और पुट (Put) ऑप्शन के लिए डेटा दिखाता है। ऑप्शन चैन का संबंध इंडेक्स के और उन शेयर्स के साथ होता है जिनमें फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस के सौदे किए जाते हैं। ऑप्शन चेन कॉल और पुट ऑप्शंस के स्ट्राइक प्राइस की एक चेन होती है जो ओपन इंटरेस्ट, वॉल्यूम, लास्ट ट्रेडेड प्राइस (LTP), Bid और Ask प्राइस, IV यानी Implied volatility आदि चीजे दर्शाती है। ऑप्शन चैन का उपयोग करने से आपको अपनी ट्रेडिंग सटीकता में सुधार करने में मदद मिल सकती है। 

ऑप्शन चैन एनालिसिस कैसे करें?

ऑप्शन चेन Traders द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक शक्तिशाली स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग टूल के रूप में कार्य करता है। ऑप्शन चेन के माध्यम से आप एक ही स्थान पर बहुत सारे महत्वपूर्ण डेटा देख सकते हैं, जो इंट्राडे और ऑप्शन ट्रेडिंग के लिए बहुत उपयोगी है। 

आइए अब जानते हैं कि Beginners ऑप्शन चेन को कैसे समझ सकते हैं–

ऑप्शन चेन को समझने के लिए, आपको स्ट्राइक प्राइस को अच्छी तरह से समझने की जरूरत है। सबसे पहले आपके दिमाग में यह सवाल आना चाहिए कि ऑप्शन चेन में दो शब्द होते हैं, ‘ऑप्शन’ और ‘चेन’। ऑप्शन के बारे में तो हम सभी जानते हैं कि दो प्रकार के ऑप्शन होते हैं– कॉल ऑप्शन और पुट ऑप्शन.

‘चेन’ शब्द को ऑप्शन चेन में जोड़ा गया है क्योंकि कॉल और पुट ऑप्शन का बहुत सारा डेटा हमें एक चेन के रूप में दिखाई देता है, चाहे वह स्ट्राइक प्राइस हो, वॉल्यूम हो, ओपन इंटरेस्ट हो, या बिड आस्क Quantity हो, ये सभी डेटा बनाते हैं एक पूरी चैन में। इसलिए इसे एक ऑप्शन चेन कहा जाता है।

जब आप ऑप्शन ट्रेडिंग करते हैं तो आप ऑप्शन चैन देखते है और उनके बहुत सारे स्ट्राइक प्राइस होते हैं और प्रत्येक स्ट्राइक प्राइस के सामने अलग-अलग डाटा दिखाई देते हैं जैसे– Volume, open interest, IV, Bid Qty, Ask, Qty, change in OI आदि।

उदाहरण में समझिये-

जैसे की निफ्टी या बैंक निफ्टी का जो करंट प्राइस होता है उसके ऑप्शन चैन में ATM यानी At The Money ऑप्शन बोला जाता है। 

मान लीजिए निफ्टी अभी 17400 पर ट्रेड कर रहा है तो उसका ATM स्ट्राइक प्राइस भी 18200 होगा। लेकिन ATM के अलावा ITM (In the money) और OTM (Out the money) स्ट्राइक प्राइस भी होते हैं। 

जैसे की यदि निफ़्टी वर्तमान में 17400 पर चल रहा है, तो इसका वर्तमान OTM 17500, 17600, 17700, 17800,17900… है। ये सभी संभावित OTM स्ट्राइक प्राइस हैं, जो ऊपर की ओर एक लंबी चेन बनाते हैं।

इसी प्रकार इसी 17400 वाली NIFTY के ITM होंगे 17300, 17200, 17100, 17000, 16900…..यह सभी ITM स्ट्राइक प्राइस हैं, जो नीचे की ओर एक लंबी चेन बनाते हैं और ATM को ऑप्शन चैन डाटा में बीच (center) में रखा जाता है। 

जब बाजार में Nifty की कीमत बदलती है तो उसकी ATM, ITM और OTM वैल्यू भी बदल जाती है।

इन सभी ITM, ATM और OTM स्ट्राइक कीमतों के सामने, आप सभी स्ट्राइक कीमतों के लिए ओपन इंटरेस्ट, वॉल्यूम, बिड प्राइस, आस्क प्राइस आदि दिखाई देते हैं। 

यह सारा डेटा एक लंबी चैन में बन जाता है, और इसलिए आप ऑप्शन चैन डेटा में बहुत सारी संख्याएँ देखते हैं।

ऑप्शन चैन का डाटा कैसे देखें?

  • ऑप्शन चैन का डाटा देखने के लिए आपको NSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nseindia.com/option-chain पर जाना होगा, दिए गए लिंक द्वारा NSE की ऑफिशियल वेबसाइट में पहुँच जायेंगे या तो गूगल पर Nse Option Chain लिख कर सर्च करें।
  • अब एनएसई ऑप्शन चेन का मेन पेज खुलेगा।
  • Left side में आपको दिखेगा ‘View Options Contracts for’ यहां से आप जैसे NIFTY, BankNifty आदि इंडेक्स की पूरी ऑप्शन चैन का डाटा देख सकते हैं।
  • अगर आप किसी स्टॉक की ऑप्शन चैन देखना चाहते हैं तो उसी के बगल में आपको ‘Select Symbol’ विकल्प दिखेगा जिसमें से आप किसी भी stock को सेलेक्ट करके उसका पूरा ऑप्शन चेन डाटा देख सकते हैं।

ऑप्शन चेन डेटा को कैसे पढ़ें? 

ऑप्शन चैन डेटा को पूरी तरह समझने के लिए ऑप्शन चैन के डेटा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।  

कॉल ऑप्शन (Call Option)

एक कॉल ऑप्शन खरीदार और विक्रेता के बीच एक स्टॉक को एक निर्दिष्ट (Specified) समाप्ति तिथि तक एक फिक्स्ड प्राइस पर खरीदने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट्स है।

पुट ऑप्शन (Put Option)

कॉल ऑप्शन की तरह पुट ऑप्शन भी खरीदार और विक्रेता के बीच एक स्टॉक को एक निर्दिष्ट (Specified) समाप्ति तिथि तक एक फिक्स्ड प्राइस पर खरीदने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट्स है।

स्ट्राइक प्राइस (Strike Price)

स्ट्राइक प्राइस वह प्राइस है जिस पर खरीदार और विक्रेता दोनों एक कॉन्ट्रैक्ट को निष्पादित (Execute) करने के लिए सहमत होते हैं। जब विकल्प प्राइस स्ट्राइक प्राइस से अधिक होता है, तो ऑप्शन ट्रेड लाभदायक होता है।

In The Money- ITM

जब किसी भी स्टॉक या इंडेक्स के करंट प्राइस जैसे की यदि निफ़्टी वर्तमान में 17400 पर चल रहा है, तो इसका वर्तमान ITM 17300, 17200, 17100, 17000, 16900…..यह सभी ITM स्ट्राइक प्राइस हैं, जो नीचे की ओर एक लंबी चेन बनाते हैं। इसी प्रकार पुट ऑप्शन में इसका उल्टा होता है। 

Over The Money-OTM

जब किसी भी स्टॉक या इंडेक्स के करंट प्राइस जैसे की यदि निफ़्टी वर्तमान में 17400 पर चल रहा है, तो इसका वर्तमान OTM 17500, 17600, 17700, 17800,17900… है। ये सभी संभावित OTM स्ट्राइक प्राइस हैं। इसमें भी इसी प्रकार पुट ऑप्शन में इसका उल्टा होता है। 

At The Money-ATM

At The Money प्राइस वह प्राइस होता है जो किसी स्टॉक या इंडेक्स का करंट प्राइस होता है, और यह कॉल और पुट दोनों के लिए ही शामे होता है। 

Open Interest-OI

ओपन इंटरेस्ट हमें बताता है कि मार्किट में अभी भी कितने कॉन्ट्रैक्ट्स ओपन हैं। जब नए कॉन्ट्रैक्ट्स किए जाते हैं, तो ओपन इंटरेस्ट बढ़ जाता है, और जब कॉन्ट्रैक्ट बंद हो जाते हैं, तो ओपन इंटरेस्ट घटने लगता है। जब कोई कॉन्ट्रैक्ट्स दो अलग-अलग खरीदारों या विक्रेताओं के बीच चलता है तो ओपन इंटरेस्ट में कोई बदलाव नहीं होता है।

Change in Open Interest

यह एक्सपायरी डेट से पहले हुए ओपन इंटरेस्ट में सभी Changes को दिखाता है।

Volume

शेयर मार्केट में वॉल्यूम हमें यह दिखाता है कि किसी निश्चित समय के दौरान कितने शेयरों को खरीदा और बेचा गया है या फिर ट्रेड किया गया है।

Implied Volatility-IV

इंप्लायड वोलैटिलिटी Price में उतार-चढ़ाव दिखता है। हाई इंप्लायड वोलैटिलिटी का मतलब है कि Price में एक हाई स्विंग करेंगी, और कम इंप्लायड वोलैटिलिटी का मतलब है कि Price में कम स्विंग होंगे।

Last Traded Option-LTP

LTP का मतलब है की आखिरी बार किस स्ट्राइक पर कितनी संख्या में ट्रेड किये गए है। 

Bid Price

यह उस Particular स्ट्राइक प्राइस का Last Traded Price होता है मतलब यह बताता है कि उस स्ट्राइक प्राइस का प्रीमियम लास्ट बार कितनी प्राइस पर ट्रेड हुआ था। LTP हर सेकंड चेंज होता रहता है क्योंकि Options के Buy या Sell होने से प्रीमियम की कीमत भी ऊपर नीचे होती रहती है।

Bid Quantity

Bid Quantity किसी विशेष स्ट्राइक मूल्य पर दिए गए खरीद ऑर्डर की संख्या है। यह दर्शाता है कि उस विशेष स्ट्राइक प्राइस पर कितनी Quantity खरीदी गई है।

Ask Quantity

Ask Quantity किसी विशेष स्ट्राइक मूल्य पर दिए गए बिक्री ऑर्डर की संख्या है। यह दर्शाता है कि उस विशेष स्ट्राइक प्राइस पर कितनी Quantity बेची गई है।

Ask Price 

आस्क प्राइस लास्ट सेल ऑर्डर की वैल्यू को दर्शाता है।

FAQ- Option Chain In Hindi

ऑप्शन ट्रेडिंग कैसे काम करता है?

ऑप्शन ट्रेडिंग एक कॉन्ट्रैक्ट है जो आपको एक किसी तिथि पर एक किसी प्राइस पर सेक्युरिटीज खरीदने या बेचने का अधिकार देता है, लेकिन दायित्व नहीं।

ऑप्शन ट्रेडिंग में कितना चार्ज लगता है? 

ऑप्शन ट्रेडिंग एक Execution ऑर्डर का 0.03-0.60% चार्ज करता है। यह आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली ब्रोकरेज फर्म पर भी निर्भर करता है। ज़ेरोधा फ्यूचर और ऑप्शन के लिए ₹100 प्रति ऑर्डर चार्ज करता है!

Satyam Nagar
Satyam Nagar

It's Satyam Nagar. Stock, investment, and banking are my areas of expertise. In addition to investing in stocks, I also write about finance. I have completed my study with B.COM, and I'm currently employed as a professional content analyst and writer across various platforms.

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply

      Hindi Paisa
      Logo