FD क्या है? कैसे निवेश किया जाता है?

जो भी अपनी फाइनेंसियल हेल्थ को इम्प्रूव करना चाहते हैं, उनके लिए FD (Fixed Deposit) बहुत ही अच्छा रास्ता है। पैसों को बचाने के लिए FD एक सुरक्षित और सरल तरीका है। हम इस आर्टिकल के द्वारा जानेंगे की FD क्या है, FD कैसे काम करता,कैसे निवेश किया जाता है, और इसके क्या फायदे है। 

FD का पूरा नाम फिक्स्ड डिपाजिट (Fixed Deposit) होता है

FD क्या है?

FD एक निवेश करने का तरीका है, जिसमे ज्यादा रेट ऑफ़ इंटरेस्ट तो नहीं मिलता लेकिन ये पैसों को बचाने का सरल तरीका है, FD में न तो कोई पेसें डूबने का डर होता है, न तो किसी तरह की रिस्क होती है। FD करवाने से आपको सबसे बड़ा फायदा यह है की इसमें आपको पता चल जाता है की रेट ऑफ़ इंटरेस्ट कितना मिलेगा, यानी आपको पता चल जाता हे की कुछ दिन, महीने या साल में पैसे इतने बढ़ जायेंगे। FD करवाने के बाद आपको Fixed रेट ऑफ़ इंटरेस्ट मिलता है जो न ही कम मिलता है और न ही ज्यादा यह फिक्स्ड ही रहता है। हालांकि अलग-अलग संस्थानों में जैसे सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक या पोस्ट ऑफिस में अलग-अलग रेट ऑफ़ इंटरेस्ट होता है लेकिन निवेश करने तरीका एक जैसा होता है। 

FD में निवेश कैसे करें?

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि FD में निवेश करने के कई विकल्प हैं। यदि आप अपनी धनराशि को FD में जमा करवाना चाहते हो तो आपको ऑनलाइन या ऑफ़लाइन इन दो तरीको से FD करवाना पड़ेगा।

अगर आप FD ऑफ़लाइन करवाना चाहते हो तो आपको अपनें नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाना होगा और FD (Fixed Deposit) का फार्म लेकर अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार, आदि को भरने के बाद अपनी धनराशि या चेक देना होगा। इस प्रकार आपकी ऑफ़लाइन FD शुरू हो जाएगी। 

अगर आप ऑनलाइन FD करवाना चाहते हो तो आपको इस के लिए बैंक या डाकघर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जाने के बाद FD के ऑनलाइन फार्म को भरना पड़ेगा और अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार को भरने के बाद अपनी धन राशि को UPI या अन्य मेथोड से ऑनलइन जमा करना होगा। 

FD करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

आप अपना FD (Fixed Deposit) शुरू करवाने चाहते हैं। तो आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी

1. पासपोर्ट साइज फोटो 

2. आधार कार्ड 

3. निवास प्रमाण पत्र 

4. FD (Fixed Deposit) का फार्म 

5.कैश धनराशि या बैंक का चेक 

FD के क्या फायदे है?

1. FD में जमा धनराशि पर Stock Market और Mutual Fund के जैसी कोई रिस्क नहीं है। इसमें पर मार्किट के उतार-चढ़ाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है |

2. इसमें में सालाना कम-से-कम 6 से 7% रिटर्न आसानी से मिल ही जाता है।  

3. कभी भी एमरजेंसी के समय में भी FD को तुड़वा सकते हैं। मतलब Withdraw कर सकते है। 

4. इसमें में न तो कोई पेसें डूबने का डर होता है, यह बहुत ही सुरक्षित इन्वेस्टमेंट है। 

5. आप FD की सुविधा किसी सरकारी या प्राइवेट बैंक से ले सकते है। 

FAQ – FD (Fixed Deposit) in Hindi

SBI बैंक में कितने साल में पैसा डबल होता है?

SBI बैंक की FD (Fixed Deposit) रेट 5 से 6% है, अगर हम 1 लाख रूपए 5.5% रेट ऑफ़ इंटरेस्ट के साथ 12 साल 9 महीने के लिए इन्वेस्ट करे तो 1 लाख 6 हज़ार रूपए का ब्याज बनेगा टोटल 2 लाख 6 हज़ार रूपए हो जायेंगे, यानि आपकी धनराशि डबल हो जाएगी। 

FD(Fixed Deposit) कैसे की जाती है?

FD (Fixed Deposit) का फार्म लेकर अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार, आदि को भरने के बाद अपनी धनराशि या चेक देना होगा। इस प्रकार आपकी ऑफ़लाइन FD शुरू हो जाएगी। 

FD पर टैक्स कब लगता है?

अगर आपको FD (Fixed Deposit) के जरिये 40 हज़ार रूपए से ज्यादा का साल में ब्याज मिलता हे तो इस पर TDS (टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स) काट लेते हैं

Satyam Nagar
Satyam Nagar

It's Satyam Nagar. Stock, investment, and banking are my areas of expertise. In addition to investing in stocks, I also write about finance. I have completed my study with B.COM, and I'm currently employed as a professional content analyst and writer across various platforms.

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply

      Hindi Paisa
      Logo