Rupay Credit Card को UPI से कैसे जोड़े?

भारत आज पूरे विश्व में UPI फैसिलिटी को लेकर काफी चर्चा में हैं! आज देश में करोड़ों लोगों UPI के माध्यम से रोजाना ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। जब से UPI आया है, तब से डिजिटल पेमेंट में क्रांति सी आ गई है। NPCI ने साल 2016 में UPI (Unified Payments Interface) को लॉन्च किया था, जब से लगातार साल दर साल NPCI UPI में कुछ न कुछ नया लाता ही रहता है। हाल में NPCI ने Rupay Credit Card को UPI से लिंक कर भुगतान करने की सुविधा प्रदान कर दी है। आज के लेख में आप जानेंगे Rupay Credit Card को UPI से लिंक कैसे करते हैं ? Rupay क्रेडिट कार्ड का यूपीआई से लिंक करने के फायदे?

BHIM UPI क्या है?

NPCI के डाटा के अनुसार देश में रोजाना BHIM UPI पर लगभग 30 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन होते हैं। UPI ने डिजिटल पेमेंट को सरल और आसान बना दिया है। यूपीआई से बड़ी ही आसानी से कही भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। RBI ने UPI पूर्णतः सुरक्षित माना है। इससे किए गए ट्रांजेक्शन पूर्ण सुरक्षित रहते है। BHIM UPI से कई भी भुगतान किया जा सकता है। BHIM UPI पर सुरक्षित तरीके से पैसे का लेन देन करने के लिए Two factor authentication और VPA (Virtual Payment Address) का उपयोग किया जाता है।

UPI से किसी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करना और भी आसान हो गया है, अब UPI पर मोबाइल नंबर के माध्यम से भी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजे जा सकते हैं। BHIM UPI से हम QR code स्कैन करके भी भुगतान कर सकते है। UPI फैसिलिटी पहले सिर्फ सेविंग अकाउंट के लिए ही उपलब्ध थी, मगर साल 2022 में Reserve Bank of India ने क्रेडिट कार्ड के लिए UPI की अनुमति दे दी है।

क्रेडिट कार्ड का यूपीआई से लिंक करके ग्राहक अब क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई की फैसिलिटी ले सकते हैं। अभी सिर्फ Rupay Credit Card ही UPI से लिंक किए जा सकते हैं। वैसे में यह बताना चाहूंगा Rupay Credit Card और Rupay Debit card दोनों ही NPCI के प्रोडक्ट हैं। अभी वर्तमान में Axis Bank, Bank of Baroda, HDFC Bank, ICICI Bank, IDFC first Bank, Yes Bank, Kotak Mahindra Bank, Union Bank और Punjab National Bank ही Rupay Credit Card  जारी कर रहे हैं।

भारत में मौजूद Rupay Credit Card के बारे में जनाने के लिए यह क्लिक करें!

भारत में अभी Rupay Credit Card को ही UPI से लिंक किया जा सकता है। जिस तरह डेबिट कार्ड के जरिए UPI ऐप की मदद से UPI ID बना कर लेनदेन किया जाता है, बस उसी तरह हमें Rupay Credit Card को भी UPI ऐप के जरिए UPI से लिंक कर भुगतान कर पाएंगे। भारत में वर्तमान में UPI से भुगतान करने के लिए ढेर सारे ऐप आ गए है, मगर हम यह सिर्फ तीन सबसे चर्चित UPI ऐप पर Rupay Credit Card के लिंक कैसे करते है जानेंगे।

भारत में सबसे ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन करने वाले टॉप 3 ऐप निम्न हैं :-

  • Phonepe
  • G pay
  • Paytm 

हम यह एक एक करके सीखेंगे रुपये क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करना!

PhonePe ऐप में क्रेडिट कार्ड को लिंक करना बहुत ही सरल है, बस आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना हैं :-

Step 1 :-  सबसे पहले आपको PhonePe ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ऐप को open करना होगा और जो मोबाइल नंबर बैंक में लिंक है। उसे login करना होगा।

Step 2 :- PhonePe के होमपेज पर लेफ्ट में ऊपर Profile icon पर क्लिक करना होगा!

Step 3 :- Profile मैं Link Rupay Credit card on UPI के option पर क्लिक कर आगे बढ़ना होगा!

Step 4 :- अब यह आपको अपना क्रेडिट कार्ड select करना होगा, जिसके बाद मोबाइल नंबर verify होने के बाद क्रेडिट कार्ड की डिटेल डालना होगा।

Step 5 :- जैसे ही मोबाइल नंबर verify हों जायेगा तो क्रेडिट कार्ड Phonepe से लिंक हो जायेगा।

Google Pay में क्रेडिट कार्ड को बड़ी ही आसानी से लिंक किया जा सकता है, Google Pay में क्रेडिट कार्ड को लिंक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Step 1 :- Google Pay को अपने फोन में इंस्टॉल कर बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा।

Step 2 :- लॉग इन करने के बाद ऊपर राइट में profile icon पर क्लिक करके प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा।

Step 3:- Profile में आने के बाद Rupay Credit Card ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 4:- इसके बाद आपको अपने क्रेडिट कार्ड के बैंक को सिलेक्ट कर आगे बढ़ना होगा, जैसे ही select करोगे वैसे ही मोबाइल नंबर verify होने लगेगा!

Step 5:- मोबाइल नंबर verify हो जाने के बाद क्रेडिट कार्ड डिटेल डालना होगा और क्रेडिट कार्ड Google Pay से लिंक हो जायेगा।

पेटीएम में क्रेडिट कार्ड कैसे जोड़ें?

(How to link a Credit Card in Paytm ?)

Paytm ऐप में रूपए क्रेडिट कार्ड को जोड़ना बढ़ा ही आसान है, पेटीएम में क्रेडिट कार्ड लिंक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फ़ॉलो करें!

Step 1:- सबसे पहले Paytm ऐप को फोन में डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा!

Step 2 :- ऐप में ऊपर लेफ्ट साइड में profile icon पर क्लिक करना होगा!

Step 3:- profile सेक्शन में जाने के बाद जैसे ही UPI & payment option पर क्लिक करेंगे नहीं विंडो आ जाएगी।

Step 4 :- यह Link Rupay Credit Card on Paytm ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा!

Step 5:- अगली स्क्रीन पर आपको अपना क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट कर आगे बढ़ना होगा, फिर मोबाइल नंबर verify होने लगेगा।

Step 6:- मोबाइल नंबर verify हो जाने के बाद क्रेडिट कार्ड की डिटेल देनी होगी, वो डालने के तुरंत बाद Rupay Credit Card Paytm UPI से लिंक हो जायेगा!

क्रेडिट कार्ड का यूपीआई से लिंक करने के फायदे ( Benefits of Linking Credit Card to UPI)

  • क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करने के उपरांत आप बड़ी ही सरलता और आसानी से एक क्लिक में ही भुगतान कर पाएंगे।
  • क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान करने में भी आसानी हो जायेगी, यूपीआई से लिंक होने पर VPA (Virtual Payment Address) के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर पाएंगे!
  • क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक हो जाने के बाद कार्ड को ले कर घूमने की ज़रूरत ही नहीं, फिर UPI ऐप से ही भुगतान कर पाएंगे।
  • UPI ऐप के जरिए बड़ी आसानी से क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान कर पाते हैं।
  • किसी व्यापारी या दुकानदार के QR code स्कैन करके भी भुगतान कर सकते हैं।
  • UPI ऐप पर मोबाइल बिल, बिजली बिल, मूवी टिकट आदि भुगतान भी बढ़ी सरलता और आसानी से क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया जा सकता है।

FAQ- Rupay Credit Card को UPI से कैसे जोड़े?

क्या हम क्रेडिट कार्ड को UPI में जोड़ सकते हैं?

जी हां क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ सकते है, मगर अभी ये सेवा सिर्फ Rupay Credit Card के लिए चालू की गई है।

क्या आप क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूपीआई भुगतान कर सकते हैं?

Google pay, Phonepe, और Paytm जैसे यूपीआई ऐप से क्रेडिट कार्ड को लिंक कर भुगतान किया जा सकता है।

क्या हम गूगल पे में रुपे क्रेडिट कार्ड जोड़ सकते हैं?

जी हां हम बड़ी ही आसानी से Rupay Credit card को गूगल पे से लिंक कर सकते हैं।

Narendra Mewada
Narendra Mewada

Narendra Mewada पेशे से एक Banker होने के साथ साथ Stock और Mutual Fund में एक Passionate निवेशक, साथ ही Finance Niche Content Writer। पिछले कुछ समय से मैं लोगों को Financially Independent बनने के लिए अपने हिंदी और सरल भाषा में ब्लॉग लिखकर प्रेरित कर रहा हूं।

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply

      Hindi Paisa
      Logo