बजट क्यों जरूरी है? क्या हर देश का अपना आम बजट होता है?

जैसा कि आप जानते हैं भारत के वित्त मंत्री हर साल 1 फरवरी को बजट पेश करते हैं। बजट किसी भी देश की दशा और दिशा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और हर देश का अपना बजट होता है, जिससे कि वह अपने खर्चों और आय को भली-भांति से नियंत्रित रख सके। अगर आप बजट (Budget) बारे में जानना चाहते हो तो इस आर्टिकल द्वारा जानेंगे कि बजट क्यों जरूरी है? क्या हर देश का अपना आम बजट होता है? 

बजट क्यों जरूरी है?

सरकार को बजट बनाने की जरूरत इसलिए पड़ती है,क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था (Economy) को सही ढंग से बनाये रखे यानी की पटरी पर रखा जा सके क्योंकि आय और खर्च की कोई योजना नहीं होगी तो आय के मुकाबले खर्चे बढ़ जाएंगे और ऐसा होगा तो देश की अर्थव्यवस्था को भी गहरा असर पड़ सकता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई बजट की योजना नहीं होगी तो सरकार को जितना पैसा लगता है उससे अधिक खर्च होने की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

सरकार की कुछ राजनीतिक, सामाजिक और वित्तीय जिम्मेदारी होती है। और भारत जैसे महान और बड़े देश में तो ये अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। जनता से किये हुए वादों में धन का सही ढंग से उपयोग और सामान्य जरूरतों पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी होती है। अगर देश की वित्तीय स्थिति (Financial Condition) को बढ़ते हुए रखना है तो एक बेहतर बजट बनाना ही पड़ता है। बजट आम आदमी के लिए भी बेहद जरूरी है और सरकार को देश चलाने के लिए भी जरूरी है। 

क्या हर देश का अपना आम बजट होता है?

हाँ, हर देश का अपना आम या केंद्रीय बजट होता है। जितना किसी घर के मुखिया को अपने बजट के अनुसार चलने की जरुरत है उसी तरह किसी भी छोटे-बड़े देश या लोकतांत्रिक देश के लिए बजट जरुरी है। 

हर देश का अपना एक आम बजट होता है। हर देश के सरकार की कुछ राजनीतिक, सामाजिक और वित्तीय जिम्मेदारी होती है, जिसे सरकार अपना आम बजट लागू करके जिम्मेदारी निभाती है। सरकार को बजट बनाना ही पड़ता है, क्योंकि हर देश की वित्त स्थिति और अर्थ व्यवस्था को बजट बनाकर ही नियंत्रण कर सकते है। 

आम आदमी के लिए बजट क्यों है जरूरी?

आम आदमी के लिए भी बजट उतना ही जरूरी होता है, जैसे किसी भी परिवार का बजट बनाया जाता है, जिससे उनके घर खर्च का पता चल सके, ऐसे ही देश का बजट बनता है. देश के बजट से ही घर का बजट तय करने में भी मदद मिलती है। 

बजट की नींव कैसे रखी जाती है?

किसी देश में किसी एक वर्ष के दौरान वस्तुओं और सेवाओं पर कितना पैसा खर्च किया जाता है। इससे बजट बनाने वाले अधिकारी को यह पता लगाने में मदद मिलती है कि उन्हें अगले साल के बजट में कितना पैसा खर्च करना होगा। इस प्रकार से आने वाले वित्तीय वर्ष में बजट की नींव रखी जाती है। 

बजट में कैसे होता है टैक्स का निर्धारण?

सरकार बजट बनाने के लिए धन (Fund) करों (Taxes) के माध्यम से प्राप्त करती है। सरकार दो तरीके से कर प्राप्त करती है, पहला प्रत्यक्ष कर (Direct taxes) और दूसरा अप्रत्यक्ष कर (Indirect Taxes) जिन्हें सरकार सीधे आपकी तनख्वाह से काट लेती है। आपको नीचे दोनों तरीकों बारे में जानकारी दी गई है।

प्रत्यक्ष कर क्या है?

प्रत्यक्ष कर वो होता है जिसे सरकार सीधे आपकी तनख्वाह से काट लेते है, या प्राप्त कर लेते है। जैसे- आयकर (Income Tax), निगमित कर (Corporate Tax), आय पर कटौती (Tax Deducted at Source) आदि। 

अप्रत्यक्ष कर क्या है?

अप्रत्यक्ष कर वो होता है जिसे सरकार आपके खर्चों के माध्यम से काट लेती है, या प्राप्त कर लेते है। जैसे- वस्तु एवं सेवा कर (Goods And Services-GST), सेवा कर (Service Tax), केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Central Tax ), सीमा शुल्क (Custom Duty) आदि |

बजट के लाभ-

देश के बजट से बेशक सरकार को लाभ है इसलिए बजट बनाया जाता है आइये जाने कुछ बड़े और महत्वपूर्ण लाभ। 

1. बजट बनाने से सरकार को देश की अर्थव्यवस्था चलाने में सहायता मिलती है। 

2. देश के बजट से ही घर का बजट तय करने में भी मदद मिलती है। 

3. बजट बनाने से विभिन्न क्षेत्रों विकास करने में आसानी होती है। 

4. देश का नुकसान और फायदा दोनों को अच्छे से संतुलित किया जा सकता है। 

5. देश के बजट से ही घरका बजट तय करने में  मदद मिलती है। 

6. किन सेक्टर्स में ज्यादा आय होती है, व् किन सेक्टर्स में धन की अधिक आवश्यकता है, यह जनना आसान होता है। 

ठीक इसी प्रकार, बजट बनाने से लाभ ही लाभ होता है, यह एक टैली की तरह है, जिससे सारा डेटा एक पेज पर होता है।

FAQ – Budget 2023 in Hindi

बजट का उद्देश्य क्या है?

बजट का उद्देश्य हमारे पास उपलब्ध संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करना है। सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद के लिए आर्थिक नीतियों का उपयोग करती है।

भारत में बजट प्रक्रिया क्या है?

बजट भारत सरकार की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कई दस्तावेज तैयार किए जाते हैं, जिससे यह तय किया जाता है कि आने वाले समय में कहां कहां पर आय और व्यय जायेगा। 

देश की वित्तीय स्थिति ठीक न हो तो क्या होगा?

अगर देश की वित्तीय स्थिति ठीक न हो तो देश की अर्थव्यवस्था को गहरा असर पड़ सकता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि कोई बजट नहीं होगा, तो सरकार को जितना पैसा लगता है उससे अधिक खर्च होने की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

2022-23 का कितना बजट था  ?

सरकार को पिछले वर्ष कुल 39,44,909 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान था।

बजट बनाने से क्या लाभ होता है?

बजट बनाने से आपको अपने खर्च और अपनी वित्तीय स्थिति को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। यह आपको अपने जीवन से अधिक तनाव मुक्त और संतुष्ट महसूस करवा सकता है।

Satyam Nagar
Satyam Nagar

It's Satyam Nagar. Stock, investment, and banking are my areas of expertise. In addition to investing in stocks, I also write about finance. I have completed my study with B.COM, and I'm currently employed as a professional content analyst and writer across various platforms.

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply

      Hindi Paisa
      Logo