Budget 2023 का लगा लिया अनुमान क्या होगा बजट में पेश

आम बजट पेश होने से पहले लोगों के मन में एक ही सवाल है कि इस बार इस बजट में क्या नया पेश किया जायेगा और इस में टैक्सेशन कम होगा की नहीं? लेकिन बजट से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ संकेत दिए हैं। और इन संकेतों की सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल द्वारा दी जाएगी। 

टैक्स की छूट बढ़ सकती है

मोदी सरकार 2024 के आम चुनाव से पहले यह आखिरी पूर्ण बजट है। इसके अलावा नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार वेतन भोगी कर्मचारियों को मिलने वाली टैक्स छूट और बढ़ा सकती है, टैक्स स्लैब आखिरी बार 2014 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बढ़ाए गया था। माना जा रहा है कि मोदी सरकार इस बार  2.5 लाख की मौजूदा सीमा को बढ़ाकर 5 लाख किया जा सकता है।

महिलाओं को बजट से क्या मिल सकता है?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक महिला हैं इसलिए इस बजट से महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं, महिलाओं के लिए टैक्स स्लैब को बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग पर विचार किया जा रहा है। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश का ऐलान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब दुनिया में एक जाना-पहचाना विषय है और भारत में भी हर कोई इसमें दिलचस्पी रखता है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री इस बजट में AI और रोबोटिक्स में बड़े निवेश की घोषणा कर सकती हैं।

सेक्शन 80C में मिल सकती है छूट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी अपने बजट में 80 सी इनकम टैक्स स्लैब के तहत सैलरी प्रोफेशन व्यक्ति को मिलने वाली छूट को बढ़ा सकती है। इसका मतलब यह है कि वर्तमान में 1.5 लाख तक की निवेश पर टैक्स की छूट उपलब्ध है, जो इस बजट में टैक्स छूट को बढ़ाकर 2 लाख भी कर सकते है।

होम लोन का हो सकता है इंटरेस्ट काम 

पिछले साल रिजर्व बैंक ने महंगाई रोकने की कोशिश के लिए ब्याज दरें बढ़ाई थीं। इससे होम लोन लेने वालों को तगड़ा झटका लगा। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री इनकम टैक्स के सेक्शन 24 बी के तहत होम लोन पर ब्याज की छूट की सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर सकती हैं। 

महंगाई से मिलेगी राहत?

2022 में महंगाई ने लोगों के लिए काफी परेशानी खड़ी कर दी। गैस की कीमत, पेट्रोल-डीजल की कीमत,खाद्य पदार्थों आदि की कीमतों में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है, जिसके चलते आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट में महंगाई पर काबू पाने के लिए कुछ घोषणाएं करेंगी। 

किसानों को हो सकता है सबसे ज्यादा फायदा 

वित्त मंत्री देश में खेती करने वाले लोगों के लिए अपना पिटारा खोल सकती हैं। इसमें किसान समर्थन कार्यक्रम के तहत किसानों को दी जाने वाली नकद सहायता को बढ़ाने के साथ-साथ नए कृषि प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों या सब्सिडी के बारे में घोषणाएं कर सकती है।

 

Satyam Nagar
Satyam Nagar

It's Satyam Nagar. Stock, investment, and banking are my areas of expertise. In addition to investing in stocks, I also write about finance. I have completed my study with B.COM, and I'm currently employed as a professional content analyst and writer across various platforms.

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply

      Hindi Paisa
      Logo